twitter का नया फीचर voice tweet क्या है?

ज्यों-ज्यों माइक्रोब्लॉगिंग की लोकप्रियता में बढ़ोतरी हो रही है, इसके अति साधारण रूप में नए अंग और विशेषताएं आदि जोड़े जाने के प्रयास चल रहे हैं। इसी कड़ी में Twitter का voice tweets शामिल है।


twitter से कुछ लोगों की अक्सर यह शिकायत रहती है कि वहां खुद के विचार या भावनाएं जाहिर करने की कुछ सीमाएं हैं। अगर आप ट्विटर पर लंबे समय से हैं तो आपको पता होगा कि वहां अक्षरों की सीमा है.....कभी-कभी 280 अक्षरों की पाबंदी हमें निराश करने लगती है, तब हमें मजबूरन अपनी बात टुकड़ों-टुकड़ो में व्यक्त करनी होती है।

साथ ही यूजर्स की यह भी शिकायत रहती है कि जो बात वे कहना चाह रहे है वो, ठीक-ठीक शब्दों में बयां नहीं कर पाते।
इन सबका अवलोकन करने के बाद ट्वीटर ने निर्णय लिया कि एसा फीचर लाएं जो लोगों के लिए सहज और प्रभावशाली हो।

आइए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं, इस फीचर के इस्तेमाल से अब यूजर बिना टाइप किए अपना संदेश ट्वीट कर सकेंगे। ट्विटर ने नया फीचर रोल आउट किया है यानी अब यूजर अपनी आवाज रिकॉर्ड कर उसे ट्वीट कर सकते हैं।

आप सोच रहे होंगे कि इसमे ऐसा खास क्या है, तो चलिए इसे भी डिटेल में जान लेते हैं

एक वॉयस ट्वीट में 140 सेकंड का ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, अगर आपकी बात इस समय सीमा में खत्म नहीं हुई है, तो चिंता करने की कोई बात नहीं थ्रेड के रूप में एक नया वॉयस ट्वीट खुद ब खुद बन जाएगा।

जब आप यह कर चुके हो तो रिकॉर्डिंग खत्म करने का बटन दबाएं और कंपोसर स्क्रीन पर जाकर इसे ट्वीट कर दें। जो आपने ट्वीट किया है लोगों को आपका ट्वीट उनकी टाइमलाइन पर दिखेगा जैसे दूसरे ट्वीट दिखते हैं।

क्या एंड्रॉयड फोन पर इसकी सुविधा उपलब्ध है? 

Twitter voice tweets
 voice tweet क्या है?

ट्विटर के मुताबिक फ़िलहाल वॉयस ट्वीट प्रायोगिक रूप से लॉन्च किया गया है, सिर्फ आईओएस पर उपलब्ध है और वो भी अभी तक सभी यूजर्स के लिए नहीं है, कंपनी के अनुसार आने वाले समय में सभी आईओएस यूजर्स के लिए इसका इस्तेमाल सुचारू कर दिया जाएगा।
एंड्रॉयड फोन पर इसकी सुविधा कब से शुरू होगी,इसके बारे मे ट्विटर ने अभी कोई जानकारी नही दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!