अच्छी और गहरी नींद के लिए 10 Tips।

क्या आपको नींद नहीं आती, क्या आपको अच्छे से सोने में परेशानी है या फिर आप नींद से उठने पर खुद को चिड़चिड़ा महसूस करते हैं। इस आर्टिकल में इन्हीं समस्याओं को सुलझाने की कोशिश की गई है इन समस्याओं को और अधिक सटीकता से सुलझाने के लिए हमने जाने-माने युगद्रष्टा मानवतावादी सदगुरु जी के विचारों को शामिल किया है। 

हम में-से कई लोग सुबह उठने के बाद कई बार बेवजह बहुत बुरा महसूस करते हैं बिल्कुल बेवजह! अगर आपके साथ यह साल में दो या तीन बार भी ऐसा हो रहा है तो आपको सोने से पहले कुछ चीजें करनी चाहिए क्योंकि आप को समझना चाहिए कि आप नींद में कई सकारात्मक या नकारात्मक चीजें बढ़ा सकते हैं। बात सिर्फ मानसिक अशांति की नहीं है, अनिद्रा समय के साथ बहुत सी शारीरिक समस्याएँ पैदा कर सकती है तब यह म्हत्वपूर्ण है कि आप इन चीजो को जीवन से हटाएँ।  

Sleeping tips
 10 tips for good and deep sleep


अच्छे से सोने के लिए क्या करें➥ 
जब आपके सोने का समय हो तो सोने से पहले आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए जैसे→  

1॰ भोजन के ठीक बाद ना सोए ➽ भोजन करने के तुरंत बाद शरीर को पाचन के लिए समय दें, 3 से 4 घंटे पहले खाना खाएं। 

2॰ सोने से पहले पानी पीकर सोएं।   

3॰ एक और आसान चीज की जा सकती है सोने से पहले नहा ले। गुनगुने पानी से नहाना बेहतर होगा जो आपको सजग बनाता है, इसके 10 मिनट बाद आपको हल्का महसूस होता है और गहरी नींद आती है।  

4॰ एक दिया जलाएं ➽ यह एक और चीज जिसे अगर आप करना चाहें तो बस एक जैविक तेल का दिया जलाएं।  

5॰ सिर उतर दिशा में रखकर न सोएं ➽ आमतौर पर भारत में यह कहा जाता है कि सोते समय सिर उतर दिशा की ओर नहीं रखना चाहिए, अगर आप रात को उतर की ओर सिर करके सोते है तो रक्त का प्रवाह मस्तिष्क की ओर बढ़ने लगता है जब दिमाग में रक्त संचार बढ़ जाएगा तो आप शांति से नहीं सो पाएंगे, अगर आपके दिमाग में किसी प्रकार की भीतरी कमजोरी है या आप अधिक उम्र के हैं तो आपको ब्रेन की जटिल समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। यह सिर्फ उत्तरी गोलार्ध के लिए हैं अगर आप ऑस्ट्रेलिया जाए तो आपको सिर दक्षिण की ओर नहीं रखना चाहिए। 

6॰ खुद को याद दिलाएं कि आप नश्वर है ➽ आप नश्वर है चाहे आप युवा है, बूढ़े या बच्चे कोई फर्क नहीं पड़ता आप अभी मर सकते हैं क्योंकि आप नश्वर है। सोने से पहले बिस्तर पर बैठ कर सोचे की यह आपकी मृत्युसैया है आपके पास जीने के लिए सिर्फ 1 मिनट और है, पीछे मुड़ कर देखें कि आज जो आपने किया वह जीवन के लिए सार्थक होगा, आज आपने दिनभर क्या किया और जो आज किया वो सही था। सिर्फ यह आसान अभ्यास करें,रोज  इसका आनंद लें अगर हर रोज आप ऐसा करेंगे तो आप एक सार्थक जीवन जीएंगे। रोज सोने से पहले आप सभी को ऐसा करना चाहिए।  

7॰ जो भी आपने इकट्ठा किया है उसे खुद से अलग कर दें ➽ सोने से ठीक 3 मिनट पहले जो भी चीजे आपने इकठा की है उनसे खुद को अलग कर दें, यहाँ चीजों का अर्थ आपका शरीर, आपकी बातें सब कुछ है जो आप से जुड़ा है उसे अलग कर दीजिए। इन चीजों को सिर्फ मानसिक रूप से अलग किया जा सकता है आपको एसा सोचना होगा क्योंकि यह शरीर भी आपने बाहर से इकट्ठा किया है शरीर आप खुद नहीं है शरीर बस शरीर है। अगर आप इसे अध्यात्मिकता के संदर्भ मेँ और अधिक गहराई से समझना चाहे तो आप यह पोस्ट आध्यात्मिकता क्या है? और हम आध्यात्मिक जिज्ञासु किस प्रकार बन सकते हैं पढ़ सकते है।  

अगर आप इस स्थिति में सोएंगे तो आप अधिक रोशनी,अधिक ऊर्जा और आपकी कल्पनाओं से भी अधिक संभावनाओं के साथ जागेंगे। बस जीवन के रूप में सोइए, पुरुष या स्त्री के रूप में नहीं, इस या उस रूप में नहीं एक जीव के रूप में, सब कुछ नीचे रख दीजिए यह बहुत आसान है बस नींद की साधना के लिए यह जरूरी है,कम से कम इतना आप सभी को करना चाहिए।  

8॰ अलार्म का उपयोग ना करें ➽ एक अलार्म से अचानक जागना ठीक नहीं है, मान लीजिए आपको 7 से 8 घंटे की नींद की जरूरत है तो पर्याप्त नींद लेने के लिए आप जल्दी सोने चले जाएं ताकि सुबह आप जल्दी उठ पाए। 

9॰ दाई करवट लेकर उठे ➽ सबसे महत्वपूर्ण पहलू है आपका हृदय जो आपके रक्त संचार के लिए पंपिंग स्टेशन है। जो शरीर में जीवन भरता है,यह बाई तरफ से शुरू होता है तो जब आप जागे तो दाईं ओर करवट लेकर उठे।
जब आप आराम की स्थिति में होते हैं तब मेटाबोलिक की क्रिया धीमी होती है जब उठते हैं तो सक्रियता में उछाल आता है इसलिए भारत में कहा जाता है कि दाईं करवट लेकर उठें।  

अगर आप इस पोस्ट को पढ़ते हुए यहां तक पहुंच गए हैं तो आप एक और काम की बात पढ़ते चलिए,जब आप कोई किताब पढ़ रहे होते हैं तो आपको कभी कबार आलस्य का अनुभव होता है अबकी बार जब ऐसा हो तो अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ कर आंखों पर जरूर लगाएं इससे होगा क्या कि आप की इंद्रियां सक्रिय होगी और हथेलियो की सिरा रेखाएं सक्रिय होने से आप खुद को जागृत महसूस करेंगे।  

10॰ मुस्कुराते हुए उठे ➽ आज अगर हम सोते हैं तो दुनिया में लगभग ढाई लाख लोग नहीं जागेंगे, प्राकृतिक मृत्यु के कारण।  
मान लीजिए कल सुबह आप जागे, तो खुद को जाँचे कि वाकई आप जगे हैं या मर रहे हैं अगर आप जागे हैं तो एक छोटा जश्न तो बनता है आपको उठकर नाचने की जरूरत नहीं है बस मुस्करा लिजिए। ढाई लाख लोग मर गए वह आपकी और मेरी तरह थे,तो जीवित होना कीमती है। 

Summary➤

1॰ भोजन के ठीक बाद ना सोए।

2॰ सोने में सोने से पहले पानी पीकर सोएं।

3॰ एक और आसान चीज की जा सकती है, सोने से पहले नहा लें । 

4॰ एक दिया जलाएं।
 
5॰ सिर उतर दिशा में रखकर न सोएं।
 
6॰ खुद को याद दिलाएं कि आप नश्वर है।
 
7॰ जो भी आपने इकट्ठा किया है उसे खुद से अलग कर दें।
 
8॰ अलार्म का उपयोग ना करें।
  
9॰ दाई करवट लेकर उठे।
  
10॰ मुस्कुराते हुए उठे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!