Day 11/12 Friday
1. तनाव प्रबंधन से आप क्या समझते है ? 20W
उत्तर
जब व्यक्ति एक के विषय में एक सकारात्मक आत्म-छवि, संवेगात्मक संतुलन और प्रभावी पारस्परिक संबंध बनाए रखने के माध्यम से तनावपूर्ण स्थिति से अनुकूलन करने में सक्षम हैं, तभी तनाव प्रबंधन संभव हैं।
![]() |
| Day 11 |
2 तनाव प्रबंधन के संदर्भ में सामना करने (कोपिंग) को परिभाषित कीजिए। 50W
उत्तर
सरल शब्दों में सामना करने (कोपिंग) को उन विधियों के रूप में वर्णित किया जा सकता है जिसमें व्यक्ति अपने द्वारा अनुभव किए गए तनाव से निपटने की कोशिश करता है। इस संदर्भ में, सामना करने (कोपिंग) का अर्थ है "मनोवैज्ञानिक तनाव के प्रति व्यक्तिगत प्रतिक्रिया जो अक्सर एक नकारात्मक घटना से संबंधित होती है। तनावपूर्ण स्थिति के नकारात्मक प्रभावों जो मनोवैज्ञानिक, शारीरिक या सामाजिक हो सकते हैं, को कम करने की दिशा में निर्देशित जानबूझकर किए गए प्रयासों के रूप में भी वर्णित किया जा सकता है।
सामना करने (कोपिंग) को लाजरस और फोल्कमैन द्वारा 1980 में, संज्ञानात्मक और व्यवहार दोनों प्रयासों, जो आंतरिक और बाहरी माँगों को कम करने, दूर करने या स्थायी करने की दिशा में निर्देशित हैं, के रूप में परिभाषित किया गया है। इस प्रकार, तनाव के परिणामस्वरूप किसी व्यक्ति के संसाधनों पर उत्पन्न होने वाली माँगों से निपटने का प्रयास किया जाता है
3. व्यक्तित्व की संरचना से आप क्या समझते हैं ? 20W
उत्तर
व्यक्तित्व की संरचनाः फ्रायड के के अनुसार व्यक्तित्व के प्राथमिक संरचनात्मक तत्व तीन है इड, अहं और परांहम।
ये तत्व अचेतन में ऊर्जा के रूप में होते है। ये तत्व संप्रत्यय है न कि वास्तविक भौतिक संरचनाएँ।
4. व्यक्तित्व के पंचककारक मॉडल को समझाइए। 50W
उत्तर
व्यक्तित्व का पंचकारक मॉडल (Big Five Factor Theory):-
पॉल क्रॉस्टा तथा राबर्ट मैक्रे ने सभी संभावित व्यक्तित्व विशषकों की जाँच कर पाँच कारकों के एक समुच्चय की जानकारी दी। इनको वृहत पांच कारकों के नाम से जाना जाता है।
1. अनुभवों के लिए खुलापनः-
इस कारक पर उच्च अंक प्राप्त करने वाले कल्पनाशील, उत्सुक, नए विचारों के प्रति उदारता, सांस्कृतिक क्रियाकलापों में अभिरूचि वाले होते है इसके विपरीत लोगों में अनम्यता पायी जाती है।
2. बहिर्मुखताः-
हॉ सामाजिक सक्रियता, आग्रहिता, बातूनापन, मिलनसार नहीं- शर्मिले, संकोची, आत्मकेंद्रित
3.सहमतिशीलता-
हॉ सहायता करने, मैत्रीपूर्ण व्यवहार करने, देखभाल करने नहीं- आक्रामक एवं आत्मकेंद्रीत लोग
4. तंत्रिकाताप : हॉ सांवेगिक अस्थिर, दुश्चिंतित, दुखी, तनावग्रस्त नहीं- सांवेगिक स्थिर, संयमी
5. अंतर्विवेकशीलताः- उपलब्धि उन्मुखत, निर्भरता, उतरदायित्व, आत्मनियंत्रण
5. हैकिंग को परिभाषित कीजिए। 20W
उत्तर
किसी कम्प्यूटर की सुरक्षा को तोड़कर उसमें प्रवेश करना और संवेदनशील सूचनाओं को मिटा देना / चोरी करना, हैकिंग कहलाता है। अच्छे उद्देश्य से की गई हैकिंग, एथिकल हैकिंग कहलाती है।
6 निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए। 50W
A Bot Network
इस विधि में अपराधी टारगेट कम्प्यूटर को ग्रिड कम्प्यूटिंग की सहायता से बोट नेटवर्क से जोड देता है। इस नेटवर्क में असंख्य साइबर अपराधी जुडे होते है। जो गलत उद्देश्यों से इस कम्प्यूटर का दुरूपयोग कर सकते है।
B वेबसाइट डिसफेसमेन्ट
यदि अपराधी वेबसाईट के सर्वर पर पहुँचकर उसकी जानकारियाँ बदल लेता है तो इसे वेब डिफेसमेन्ट कहते हैं।
C फिशिंग
इसमें अपराधी लोगों को ललचाने वाला संदेश या ई-मेल भेजते है।
ये सामान्यतः वित्तीय संस्थानों के ग्राहकों, विद्यार्थियों (नौकरी, इंटरव्यू, लॉटरी आदि), कर्मचारियों, दूकानदारों (डिस्काउंट आदि) को भेजी जाती है। ये ई मेल्स प्राप्तकर्ताओं को किसी बहाने से उनके यूजरनेम, पासवर्ड, खाता संख्या, पता आदि लिखने को मना लेते हैं तथा इनमें दिये गये लिंक पर क्लिक करने पर वास्तविक संस्थान (HDFC, Masooti etc.) की एक फर्जी वेबसाइट खुलती है जहाँ वे अपनी जानकारियों को बेहिचक टाइप करते हैं। इसके बाद फिशर्स वास्तविक साइट पर यही सूचनाएँ देकर पैसे उड़ा लेते है।
Read Also : Ras Mains Answer Writing Day 10 Model Answer Key
