बोर्ड परीक्षा में टॉप कैसे करें- Topper Strategy

अक्सर मन में सवाल आता है कि टॉपर कैसे पढ़ते हैं, इस सवाल का जवाब आपको इस आर्टिकल में मिलेगा साथ हि इस आलेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिनके जरिए आप Board Exam में Topper बनेंगे। 


क्या‍ कभी आपने यह सोचा है कि एक ही सि‍लेबस को अलग-अलग स्टूडेंट पूरे साल भर पढ़ते हैं लेकिन फिर भी रिजल्ट अलग-अलग क्यों आते हैं, कोई एग्जाम में बहुत मुश्किल से पास होता है तो कोई उसी एग्जाम में टॉप कर जाता है आखिर ऐसा क्यों? वास्तव में स्टूडेंट्स की पढ़ाई करने के तरीके ही उन्हें Topper बनाते हैं या उन्हें सिर्फ पास करते हैं। दो अलग-अलग स्टूडेंट के पढ़ाई करने के तरीके ही उनको एक दूसरे से अलग करते हैं। 


कुछ स्टूडेंट्स तो बहुत कम पढ़ाई करते हैं लेकिन फिर भी टॉप कर जाते हैं तो ऐसा कुछ ना कुछ तो पढ़ाई करने के तरीके में अलग जरूर होता है जो उन्हें Board Topper बनाता है या सिर्फ पास करता है। आइए जानते हैं कि Topper क्या अलग करते हैं जो उन्हें परीक्षा में टॉप कराता है। 

Is 2021 board exam easy
बोर्ड परीक्षा में टॉप कैसे करें- Topper Strategy  

1. Smart work➔ 

समय के साथ-साथ एग्जाम लेने के तरीके बदले है, वहीं पर पढ़ाई करने के तरीके बदलना जरूरी है लेकिन आज भी अधिकतर स्टूडेंट पुराने ढर्रे से पढ़ रहे हैं। तकनीकी प्रयोग को जीवन में डालना बहुत जरूरी हो गया है, आपको ज्यादा पढ़ाई नहीं करनी है...बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं आप थोड़ा अजीब हो सकता है। अक्सर लोग ज्यादा पढ़ाई करने पर जोर देते हैं लेकिन हमारा कहना है कि आपको ज्यादा नहीं पढ़ना है बल्कि जितना भी पढ़ना है प्रभावी तरीके से पढ़ना है और स्मार्ट तरीके से पढ़ना है।  


अगर इसको एक लाइन में लिखा जाए तो आपको 15 किताबें नहीं पढ़नी है दो से तीन किताबों को 15 बार मन लगाकर पढ़ना है ताकि आप उन चीजों के पीछे के कंसेप्ट को समझ पाए।


2॰ खुद के बनाए हुए नोट्स से तैयारी करें➔ 

आपको बाजार में बहुत से नोट्स मिल जाएंगे उनसे आप पास तो हो सकते हैं लेकिन Topper नहीं बन सकते।  टॉपर बनने के लिए आपको बैठकर सेल्फ नोट्स बनाने होंगे क्योंकि बाजार में उपलब्ध नोट्स में शार्ट ट्रिक और सीमित मात्रा में सिलेबस को कवर किया जाता है जो आपके कंसेप्ट क्लियर नहीं करता। इसलिए टॉपर को किसी भी टॉपिक के बारे में पूरी जानकारी होनी आवश्यक है। 

जब किसी बात को हम खुद लिखते हैं तो हमारे माइंड में उसकी एक इमेज क्रिएट होती है जो हमें रिवीजन करने में मदद करती है।  


3॰ नियमित रूप से क्लास को अटेंड करें और सक्रिय रहें➔ 

अगर आपको भी Topper बनना है तो नियमित रूप से क्लास अटेंड करनी होगी, चाहे वो इंटरेस्टेड क्लास हो या बोरिंग लेकिन फिर भी आपको उसमें ध्यान लगाने की आवश्यकता है क्योंकि इससे आप उस टॉपिक को और अच्छी तरीके से समझ पाएंगे और 2 पॉइंट नये ऐड कर पाएंगे, इसलिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से क्लास जाए और क्लास को अटेंड करें।

 

4॰ हर विषय के आधारभूत सिद्धांतों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाएं➔

अगर आपको टॉपर बनना है तो हर सब्जेक्ट के आधारभूत सिद्धांतों को अच्छे से समझना होगा। उस टॉपिक के पीछे छुपे बेसिक कंसेप्ट को जानना होगा, जब आप हर टॉपिक को बेसिक से समझ लेंगे तो एग्जाम में कोई ऐसा सवाल नहीं होगा जिसके बारे में आपको पता न हो। एसा तभी संभव है जब आप हर टॉपिक के प्रति अपनी सूक्ष्म समझ रखते हैं।  


CBSE हो या RBSE या कोई और एग्जाम सभी में एक ही सवाल को अलग-अलग एंगल से घुमाकर पूछा जाता है जिससे छात्रों को समझने में कठिनाई आती है तब मन में सवाल आता है कि यार मैंने तो यही पढा था, यह तो था ही नहीं। अगर आपने बेसिक कंसेप्ट को अच्छे से से पढ़ा है तो आपको किसी भी सवाल में कोई दिक्कत नहीं आएगी।  


5॰ निरंतर प्रैक्टिस और रिवीजन जारी रखें➔ 

अगर आपको टाइम मैनेजमेंट की अच्छी नॉलेज है तो यहां पर आपकी अच्छी हेल्प होगी और नहीं है तो आपको इसे सीखना होगा क्योंकि टाइम मैनेजमेंट आपके लक्ष्यों का आधार है। अगर आप पढ़ते-पढ़ते यहां तक पहुंच गए हैं तो टाइम मैनेजमेंट के कुछ बेसिक फंडे जानते हुए चलिए... 


टाइम को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए यह पोस्ट पढ़ें... समय का सही उपयोग कैसे करें-


देखिए आपको चाहे कितने भी प्रश्नों के उत्तर आते हो लेकिन अगर आपने उनकी रिटर्न प्रेक्टिस नहीं की है तो आप पूरा पेपर सॉल्व नहीं कर पाएंगे इसलिए जरूरी है कि आप इस चीज का ध्यान रखें। समय- समय पर क्लास टेस्ट देते रहें, टॉपर की यही खासियत होती है कि वह कभी भी क्लास टेस्ट नहीं छोड़ते। 


6॰ पुराने वर्षों के पेपर हल करें➔

आप किसी भी टॉपर से अगर उसकी सफलता का राज पूछेंगे तो वो यही बताएगा कि उसने प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर को अच्छे से तीन से चार बार सॉल्व किया और इससे नए प्रश्नों को भी तैयार कर पाने में  सहायता मिली। 


7॰ सैंपल पेपर और मॉडल पेपर को जरूर हल करें➔

सैंपल पेपर यानि प्री बोर्ड और मॉडल पेपर यह दो ऐसे कारक है जो आपका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और पढ़ाई में फोकस को भी मेंटेन रखते हैं। जब आप कोई मॉडल पेपर हल करने बैठते हैं और आप दो से तीन हल कर जाते हो तो अगले प्रश्न को हल करने की कैपेसिटी 10 गुना बढ़ जाती है। इसलिए इस चीज का जरूर ध्यान रखें और पढ़ाई में फोकस को भी मेंटेन करें, साथ ही हेल्थ को भी मेंटेन रखें। 


और पढ़ें... पढ़ाई में फोकस कैसे करें-

 

सिर्फ मरी हुई मछली को पानी का बहाव चलाती है, जिंदा मछ्ली तो अपना रास्ता खुद ही बनती है।  

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!