जैव विविधता क्या है - What is biodiversity?

यह बात याद रहे कि हमारा अस्तित्व प्राकृतिक प्रणालियों के सामंजस्य पूर्ण संचालन पर निर्भर करता है। इस आर्टिकल में हम जैव विविधता क्या है? इसके समक्ष कौन-कौन से खतरे हैं, इसके अलावा biodiversity की मुख्य-मुख्य बातों को समझेंगे और यह भी जानेंगे कि कैसे जैव विविधता को बचाया जा सकता है।

 

जैव विविधता क्या है - What is biodiversity


पृथ्वी पर अलग-अलग प्रकार के जीव पाए जाते हैं हर जीव का अस्तित्व अन्य जीवों के अस्तित्व पर निर्भर करता है यानी सभी जीव किसी न किसी प्रकार से एक दूसरे से जुड़े हुए है और सबकी अलग-अलग विविध विशेषताएं है यानी जीवो की विविधता, जैव विविधता कहलाती है। 

What is biodiversity
What is biodiversity

अगर जैव विविधता की academic परिभाषा की बात करें तो वह कुछ इस प्रकार है - किसी क्षेत्र में दिए गए समय में जननिक, प्रजातिय और पारिस्थितिक तंत्र की विविधता के योग को जैव विविधता कहा जाता है। इस परिभाषा में हमने चार मुख्य शब्दावली को देखा 1. दिए गए समय में 2. जननिक  3. प्रजातीय और 4. पारिस्थितिकी तंत्र।


चलिए इस परिभाषा को थोड़ा आसान बनाते हैं परिभाषा में ''दिए गए समय में " इसका मतलब है कि वर्तमान समय में जैव विविधता कैसी है? यानी आने वाले समय में बदल भी सकती है इसलिए हम वर्तमान समय को ले रहे हैं।


अगले term 'जननिक' शब्द को समझते हैं, देखिए प्रत्येक मनुष्य एक ही प्रजाति का होने के बावजूद अलग है। अलग होने का कारण 'जीन' का पाया जाना है। जैसे- चावल,गेहूं सब अन्न है लेकिन इनमें भी चावल की अलग-अलग किस्मे आती है जैसे बासमती चावल वगैरह वगैरह। अब आप जननिक का अर्थ समझ गए होंगे यानी जीन के स्तर पर जो जैव विविधता होती है।


प्रजातीय - एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की प्रजातियों का अस्तित्व जैसे - पेड़ पौधों और जंतुओं की अलग-अलग प्रजातियों का पाया जाना। जितनी ज्यादा प्रजाति होगी वहां उतनी ही लंबी जैव श्रंखला बनेगी और ecosystem का निर्माण होगा, इसी प्रकार उतनी ही अधिक जैव विविधता होगी।


परिभाषा में अगले term पारिस्थितिकी तंत्र को समझते हैं, पारिस्थितिकी तंत्र के आधार पर जो जैव विविधता पाई जाती है उसे पारिस्थितिकी जैव विविधता कहते हैं यानी जितने प्रकार के आवास होंगे उतने नए पारिस्थितिकी तंत्र विकसित होंगी इसमें प्राकृतिक और मानव निर्मित दोनों आवास शामिल है।


सर्वाधिक जैव विविधता क्षेत्र - Highest Biodiversity Area


देखिए, जैव विविधता कम या ज्यादा हो सकती है इसके लिए 2 शर्तें है पहली शर्त है कि वहां अत्यधिक वर्षा होती हो, दूसरी वहां उच्च तापमान का होना जरूरी है जहां यह दोनों चीजें बड़ी मात्रा में उपलब्ध होती है उसे सर्वाधिक जैव विविधता वाला क्षेत्र घोषित कर दिया जाता है, यही कारण है कि विश्व में सर्वाधिक जैव विविधता वाला क्षेत्र विषुवत रेखीय क्षेत्र या उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र है।


hot-spot क्या होते हैं - what is biodiversity hotspots


जैव विविधता वाले विशेष केंद्रों को hot-spot कहते हैं।एक बात आपने नोटिस की होगी कि सारे हॉटस्पॉट विषुवत रेखा के आसपास ही क्यों होते हैं,
इसका कारण सर्वाधिक वर्षा और तापमान है यही कारण है कि ध्रुवों की ओर जाने पर जैव विविधता घटती जाती है और हॉटस्पॉट स्थलों की संख्या में कमी आती हैं।



जैव विविधता के लिए संकट - Crisis for biodiversity


1.प्राकृतिक आवास का नष्ट होना 

2. ग्लोबल वार्मिंग 

3. विदेशी प्रजातियों का आक्रमण 

4. नगरीकरण औद्योगिकरण


यह भी पढ़ें -  Nitrogen cycle क्या है?


जैव विविधता सरंक्षण - Biodiversity conservation


अब समय आ गया है कि हम सब जैव विविधता जैसी विकराल समस्याओं का समाधान खोजना शुरू करें, सबसे पहले प्रत्येक व्यक्ति को अपना पर्यावरण ऑडिट करना चाहिए। जैसे कि हम पानी के दुरुपयोग को कैसे कम कर सकते हैं? इस तरह के पर्यावरण ऑडिट से संसाधनों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इसी तरह हम पॉलिथीन बैग की जगह इसका वैकल्पिक दिशा के बारे में सोच सकते हैं अगर हम अपने आसपास 2 किलोमीटर की दूरी में होने वाली दैनिक क्रियाएं साइकिल के माध्यम से करें तो इससे ईंधन की खपत कम होंगी मनुष्य स्वस्थ रहेगा तथा पर्यावरण प्रदूषण भी कम होगा।

अतः समय आ गया है की जब भी हम किसी वस्तु का उपयोग कर रहे हो तो उससे पहले हमें खुद से सवाल करना चाहिए कि क्या वास्तव में मुझे इस चीज की जरूरत है, इससे पर्यावरण को कोई हानि तो नहीं होगी? हमें प्रकृति से मिलने वाली स्वस्थ हवा, पानी इन सब चीजों की अहमियत को समझना होगा।

अन्य उपायों में  in situ conservation और ex situ conservation प्रसिद्ध है।
स्वस्थाने/in situ में वन्य जीव अभ्यारण, राष्ट्रीय पार्क, जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र की मदद से जीवो का संरक्षण किया जाता है इस विधि में वन्य जीवों का संरक्षण उन्हीं के प्राकृतिक आवास में किया जाता है।

exsitu में प्राकृतिक आवास से बाहर जैसे चिड़ियाघर, वृक्ष उद्यान, वनस्पति उद्यान, जीन बैंक, जनन द्रव्य बैंक आदि में संरक्षित किया जाता है।


जैव विविधता से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदु - Other important points related to biodiversity

हर वर्ष 22 may को विश्व जैव विविधता दिवस मनाया जाता है, 29 दिसंबर 1993 में यूएनओ ने इसकी शुरुआत की थी, 2001 से 22 मई को मनाया जाने लगा। इसका उद्देश्य जैव विविधता से संबंधित मुद्दों पर जागरूकता लाना है, जैव विविधता संरक्षण हेतु विभिन्न एनजीओ और संस्थाएं कार्यरत हैं।
IIED -  international institution for environment and development,
WWF - World Wildlife Fund, 
fauna and flora International, 
IUCN - International Union conservation for nature यह संस्था red data list जारी करती है जिसमें संकटग्रस्त जीवो की सूची होती है।


आइए हम प्रकृति के सभी घटकों के आपसी सामंजस्य को मजबूत करें ताकि प्राकृतिक असंतुलन के कारण फिर कभी इस तरह की पर्यावरणीय चुनौती मानव सभ्यता के लिए चुनौती न बन सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!