Weekly Current Editorial के अंतर्गत अंग्रेज़ी - हिन्दी भाषा के प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित महत्त्वपूर्ण समाचारों/खबरों का हिंदी भाषा में सहज विश्लेषण प्रस्तुत किया जाता है। RAS की तैयारी के दौरान 2 से 3 घंटे समाचार पत्र को दे पाना संभव नहीं होता है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस खंड में हमने 29 जुलाई से 3 अगस्त तक के महत्वपूर्ण समसामयिक एडिटोरियल और प्रीलिम्स फैक्ट्स को शामिल किया है ताकि परीक्षा की दृष्टि से कोई भी महत्त्वपूर्ण खबर छूट न पाए।
![]() |
| Weekly Current Editorial 28july to 3 august |
लोकायुक्त को सशक्त बनाने के लिए सरकारी प्रयास और चुनौतियां
विधानसभा में बुधवार को लोकायुक्त राजस्थान के 35वें वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2023 पर सदन में हुई चर्चा रखी गई। बहुत रोचक चर्चा में सामने आया कि नाम बड़ा है, लेकिन लोकायुक्त के पास कुछ नहीं है। भ्रष्टाचार पर मिली शिकायतों की जांच के बाद कितना ही बड़ा घपला होने पर भी लोकायुक्त केवल कार्रवाई के लिए सरकार को सिफारिश कर सकता है। खुद के पास पकड़ने, सीज करने, दंडित करने का कोई अधिकार नहीं है। एक तरह से दंत विहीन है लोकायुक्त। लोकायुक्त को स्वतंत्र संस्था बनाकर पावर नहीं दिए तो इसका कोई असर नहीं।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा राज आता है तो लोकायुक्त के पास भ्रष्टाचार की शिकायतें कांग्रेस राज से दुगुनी हो जाती है। उन्होंने आंकड़ा बताया कि पिछले कांग्रेस राज में 22 हजार शिकायतें लोकायुक्त को मिली। वहीं पिछले भाजपा राज में 42 से 43 हजार शिकायतें लोकायुक्त को मिली। लेकिन इन शिकायतों के निस्तारण की धीमी गति पर भी राय दी गई कि लोकायुक्त के पास न पावर है न संसाधन। ऐसे में 50 साल पहले से स्थापित लोकायुक्त का राजस्थान को क्या फायदा हुआ? इस प्रतिवेदन को लाने के क्या भला होगा?
लोकायुक्त ने कहा- सरकार ने 51 अफसरों में से कितने पर कार्रवाई की?? फरवरी 1973 में राजस्थान ने लोकायुक्त की नियुक्ति की गई। 2021 से 2023 तक लोकायुक्त को 5999 शिकायतें प्राप्त हुई लेकिन 40 से 41 प्रतिशत से ज्यादा शिकायतों का निस्तारण नहीं हो रहा है। लोकायुक्त को मजबूत करने के लिए और अधिकार देने पड़ेंगे। इनकी पुलिस और सिस्टम अलग हो और सीधे जाकर संपत्ति को जब्त कर सके, सीधे जाकर भ्रष्ट को गिरफ्तार कर सके, ऐसे प्रावधान करने पड़ेंगे। आज की तारीख में दितविहीन लोकायुक्त है। पिछले 10 माह में लोकायुक्त ने सरकार को 51 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा। संसदीय मंत्री बताए कि आपने 10 माह में 51 में से किन किन पर कार्रवाई की? आप ईमानदार बने रहना चाहते हों और काम भ्रष्टाचार का कर रहे हो। धन्ना सेठों को कोड़ियों के भाव अरबों की जमीनें दे रहे हो।
इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि किस दल ने सरकारी संपत्ति लुटाने के बाद धन्ना सेठों से कितना चंदा लिया। लोकायुक्त को इसकी जांच का भी पावर देना चाहिए।
सुभाष गर्गः अभी लोकायुक्त का क्षेत्राधिकार सीमित है। यह बढ़ना चाहिए। आम आदमी की तरह इसमें पब्लिक सर्वेट को भी शिकायत का अधिकार दिया जाना चाहिए। जिस तरह ईडी, सीबीआई को सर्च और सीजर का अधिकार है वैसा ही अधिकार लोकायुक्त को होना चाहिए। इनको मैनेजरियल और फाइनेंशियल ऑटोनॉमी दी जानी चाहिए, जिससे सरकार के आगे दबे नहीं। स्वतंत्र रहे। साइबर फ्राड का जमाना है, लोकायुक्त में तकनीकी सेल भी हो। जेडीए, निगम कैसे कोचिंग संस्थानों को बेसमेंट की परमिशन देते हैं, फ्राड करते हैं। इन कोचिंग सेंटरों को भी लोकायुक्त के दायरे में लाना चाहिए।
🔰अभ्यास प्रश्न
✍️लोकायुक्त एक दंत विहीन बाघ समान संस्था है। आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए (100 शब्द)
संयुक्त राष्ट्र में सुधारों की बढ़ती माँग
संयुक्त राष्ट्र और उससे जुड़े संगठनों में संगठनात्मक स्तर पर सुधार के स्वर तेज हो रहे हैं। गाजा पट्टी में अशांति से लेकर रूस-यूक्रेन युद्ध ने संयुक्त राष्ट्र विशेष रूप से सुरक्षा परिषद की प्रासंगिकता पर सवाल खड़े किए हैं। सुरक्षा परिषद में सदस्यता, पांच स्थायी सदस्यों के वीटो अधिकार एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के मुद्दे को बहुध्रुवीय विश्व में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आज भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका समेत कई देश जो दुनिया की बड़ी आबादी तथा क्षेत्रीय महात्वाकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं, उनके पास बीटो नहीं है। ऐसे में बीटो शक्ति पक्षपातपूर्ण हो जाती है। कई बार अत्यंत महत्वपूर्ण प्रतिबंध, विधेयक तथा मसौदे को क्रियान्वित करने में वीटो बाधक बनता है। सुरक्षा परिषद का प्रभाव कम होने से कमजोर या कम शक्तिशाली देश भी उसके प्रस्तावों को खारिज करने से गरज नहीं करते।
संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध संगठनों जैसे विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) के कई निर्णयों में विकसित देशों का दबाव साफ नजर आता है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण के साथ ही दुनिया भर में गरीबी उन्मूलन में विश्व बैंक की अहम भूमिका रही है, लेकिन कोरोना संकट के बाद जिस तरह कई छोटे देशों की अर्थव्यवस्थाएं कर्ज के बोझ तले चरमराई हैं, उससे इन वित्तीय संगठनों को नए सिरे से अपनी भूमिका तलाशनी होगी।
कोविड महामारी के दौरान आइएमएफ से जी-7 देशों को 280 अरब डालर का आर्थिक सहयोग मिला, जिनकी आबादी लगभग 77 करोड़ है, जबकि समान अवधि में एक अरब से अधिक आबादी वाले विकासशील देशों को सिर्फ आठ अरब डालर का आर्थिक सहयोग ही नसीब हुआ। विश्व बैंक ने फंडिंग प्रक्रियाओं को भले ही सार्वजनिक किया है, लेकिन इसके शीर्ष पदों पर नियुक्ति समेत निर्णय प्रक्रिया में अभी भी अमेरिका और यूरोपीय संघ का दबदबा नजर आता है।
One liner snap shots
🗯️ जिया राय
मुंबई की 16 साल की दिव्यांग जिया राय इंग्लिश चैनल अकेले तैरकर पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की सबसे तेज महिला पैरा तैराक बन गई है।
🗯️तरंग शक्ति
इसमें भारत सहित दुनिया की 12 सबसे ताकतवर एयरफोर्स भाग लेने जा रही हैं। इनमें यूएस, फ्रांस, यूके, ऑस्ट्रेलिया, जापान, यूएई, हंगरी, जर्मनी, स्पेन, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की एयरफोर्स भाग लेगी
🗯️डार्क टूरिज्म
मृत्यु, पीड़ा, त्रासदी, हिंसा या असामान्य घटनाओं से जुड़ी जगहों पर जाना। इनमें कब्रिस्तान, मकबरे, शवगृह, आपदा क्षेत्र, युद्ध के मैदान, स्मारक, जेल, फांसी की जगह और अपराध स्थल शामिल हो सकते हैं।
इनमें यूक्रेन में चेर्नोबिल परमाणु अपवर्जन क्षेत्र, कंबोडिया में किलिंग फील्ड्स, पोलैंड में ऑशविट्ज कैम्प और अमरीका में 9/11 स्मारक जैसी जगहें हो सकती हैं। वहीं, कथित हॉन्टेड हाउस या कुख्यात ऐतिहासिक घटनाएं वाली जगहें भी इसी टूरिज्म में आती हैं।
🗯️चाँदीपुरा वायरस (CHPV)
✅ रैबडोविरिडे परिवार का एक वायरस, जिसमें रेबीज का कारण बनने वाले लाइसावायरस जैसे अन्य सदस्य भी शामिल हैं। फ्लेबोटोमाइन सैंडफ्लाई और फ्लेबोटोमस पापाटासी जैसी सैंडफ्लाई की कई प्रजातियाँ और एडीज एजिप्टी (जो डेंगू का भी वाहक है) जैसी कुछ मच्छर प्रजातियाँ CHPV के वाहक माने जाते हैं।
✅ CHPV संक्रमण शुरू में फ्लू जैसे लक्षणों के साथ होता है जैसे कि बुखार, शरीर में दर्द और सिरदर्द की तीव्र शुरुआत। इसके बाद यह संवेदी अंगों में परिवर्तन या दौरे और एन्सेफलाइटिस में बदल सकता है।
✅ संक्रमण को केवल लक्षणात्मक रूप से प्रबंधित किया जा सकता है क्योंकि वर्तमान में उपचार के लिए कोई विशिष्ट एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। नतीजतन, मृत्यु दर को रोकने के लिए मस्तिष्क की सूजन को प्रबंधित करना महत्वपूर्ण हो जाता है।
✅ सीएचपीवी संक्रमण को पहली बार 1965 में महाराष्ट्र में डेंगू/चिकनगुनिया के प्रकोप की जांच के दौरान अलग किया गया था।
✅ भारत में इस बीमारी का सबसे बड़ा प्रकोप 2003-04 में महाराष्ट्र, उत्तरी गुजरात और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में देखा गया था।
🗯️राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट
✍️ आयोजन - 9 से 11 दिसंबर 2024
✍️ आयोजन- जयपुर में
✍️ उद्देश्य - राज्य में देश - विदेश की कंपनियो का निवेश बढ़ाना। Rajasthan Opportunity Showcase,
One-on-one Business Meetings, MSME Conclave, Non-Resident Rajasthani Summit, Startup Conclave,
✍️ मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने 1 अगस्त 2024 को इस समिट से संबंधित प्रतीक चिन्ह (लोगों) का विमोचन किया।
✍️साथ ही निवेशक सरकार के साथ आसानी से एम ओ यू कर सके इसके लिए "सिंगल पॉइंट निवेदक इंटरफेस" लॉन्च किया।
🗯️फ़्लिपिंग(Flipping )- 2M
यह तब होता है जब एक भारतीय कंपनी अपना मुख्यालय विदेश में स्थानांतरित करने के बाद किसी विदेशी इकाई की 100% सहायक कंपनी में बदल जाती है
🗯️ राजस्थान के नए राज्यपाल हरीभाऊ किसनराव बागडे होंगे।
