Weekly Current Editorial

Weekly Current Editorial के अंतर्गत अंग्रेज़ी - हिन्दी भाषा के प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित महत्त्वपूर्ण समाचारों/खबरों का हिंदी भाषा में सहज विश्लेषण प्रस्तुत किया जाता है। RAS की तैयारी के दौरान 2 से 3 घंटे समाचार पत्र को दे पाना संभव नहीं होता है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस खंड में हमने 5 अगस्त से 11 अगस्त तक के महत्वपूर्ण समसामयिक एडिटोरियल और प्रीलिम्स फैक्ट्स को शामिल किया है ताकि परीक्षा की दृष्टि से कोई भी महत्त्वपूर्ण खबर छूट न पाए।

भारत और उसके अस्थिर पड़ोस की चुनौतियां

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एक प्रसिद्ध वक्तव्य है, आप अपने दोस्त बदल सकते हैं, पड़ोसी नहीं। ऐसे में बांग्लादेश में भारत समर्थक शेख हसीना सरकार का तख्तापलट देश के लिए एक और झटका है। इस घटना ने हमारे सामने एक और अस्थिर पड़ोसी खड़ा कर दिया है, जो भारत की सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा सकता है। भारत श्रीलंका, पाकिस्तान, मालदीव,म्यांमार, नेपाल, और चीन जैसे पड़ोसियों के साथ पहले से ही चुनौतीपूर्ण व सुरक्षा परिदृश्य का सामना कर रहा है। 

चीन पिछले दो दशक से दक्षिण एशिया में अपना प्रभाव बढ़ाने में जुटा हुआ है। एक बड़ी ताकत के तौर पर चीन के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है। संसाधनों के जरिये ही वह पाकिस्तान, श्रीलंका, मालदीव, म्यांमार और नेपाल में अपनी उपस्थिति मजबूत करता जा रहा है। चीन ने पिछले एक दशक में बांग्लादेश में भी अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए काफी प्रयास किए हैं, हालांकि उसे उम्मीद के अनुरूप सफलता नहीं मिली। चीन जैसी बड़ी ताकत के साथ अस्थिर पड़ोसी भारत के रणनीतिक हितों के लिए किस तरह की चुनौतियां पेश कर रहे हैं, यह पड़ताल का बड़ा मुद्दा है।

Weekly Current Editorial By NAVYUG RAS
Weekly Current Editorial 5 august to 11 august

बांग्लादेश एक स्वर्णिम युग का समापन

Data =

6.0% जीडीपी ग्रोथ रेट, 446.3 अरब डालर जीडीपी,  2,620 डालर प्रति व्यक्ति आय, 17 करोड़ जनसंख्या

बांग्लादेश में हाल के हफ्तों में अशांति और हिंसा फैली हुई है। प्रधानमंत्री हसीना ने इस्तीफा दे दिया है और देश छोड़ दिया है। विरोध प्रदर्शनों में 1000से अधिक लोग काल कलवित हो चुके है, जिससे देश में गहरा संकट उत्पन्न हो गया है

 PM हसीना ने त्यागपत्र देकर भारत में छरण लेनी पड़ी उसके प्रमुख कारण निम्न है। बाग्लादेश में 1971 से 80 फीसदी कोटा सिस्टम लागु या जिसमे कई बदलाव के बाद 2012ई से 56%. कोटा सिस्टम लागु था इसमे स्वतन्त्रता सेनानियों के बच्चों को नोकरीयो में 30% पिछड़े जिलो के लिए-10% महिलाओं को 10% अल्पसख्यको के लिए -5%.  तथा1% विकलांगो के किए।

छात्रों के भारी दबाव के कारण 2018 में इस कोटा को खत्म कर दिया इसके पश्चात जुन 2024 हाईकोर्ट ने पहले वाला 56% कोटा सिस्टम वापिस लागू करने का आदेश दिया उसके पश्चात विरोध प्रदर्शन बढ़ते गए सरकार ने कुचलने का प्रयास किया लेकिन तेज होते गए बाद में बाग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट हस्तक्षेप करके 56%आरक्षण को 7% आरक्षण देने का फैसला दिया इस फैसले के बाद भी छात्रों का गुस्सा कम नहीं हुआ हसीना से पद छोड़‌ने की मांग करने लगे हलाकि आरक्षण का मुद्दा एक तात्कालिक कारण था इसके पिछे पृष्ठभूमि  पहले से तैयार हो रही थी बड़े पैमाने पर बेरोजगारी भाई-भतीजावाद भ्रष्टाचार  आसमान सुती मंहगाई की मार तथा विपक्ष की पार्टियों व नेताओं का कैद तथा पिछले चुनावों में धाधली करके हलीना का सता पर बैठना इसके कारण थे

हसीना 15 वर्ष से सत्ता पर आसीन थी प्रदर्शनकारीयों ने उनके आवास का घेराव कर रहे थे तो वे सुरक्षित ठिकाने की तरफ प्रस्थान कर गई (भारत)प्रदर्शनकारी सरकारी आवास में घुसकर लुटमार की सासदो को बंधक बना लिया तथा लोकतन्त्रिक  सरकार का नाटकीय तरीके से अन्त हो गया तथा अभी तक 1000 मोते हो गई है ओर अचानक घटना क्रम बदल रहे है।


पहले सेना सत्ता संभालने के लिए आतुर थी फिर घटनाक्रम को देखते हुए सेना ने अपने हाथ पिछे  खिच लिए है। तथा नोबेले पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनुस प्रधानमंत्री पद सभाला है (  प्रदर्शनकारी छात्रो की मांग अनुरूप) तथा भारतीय प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई भी दी है।

भारत के प्रभाव के रूप हसीना ने 15 साल से पड़ोली बाग्लादेश शान्ति व स्थिरता दी थी तथा भारत को एक सुरक्षित पड़ोस मिला था हसीना की सत्ता से विदाई से बाग्लादेश में उग्रवाद सगठन का उभार हो सकता है जैसे जमात ए इस्लामी तथा उत्तर पूवी राज्यो में  असुरक्षित वातावरण बन सकता है वाग्लादेश में हिन्दू  अल्पसंख्यको हिंसा की खबरे तथा भारत में शरणार्थीयों की समस्या आ सकती है तथा भारत द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओ का क्या होगा तथा बाईलेटरल  सम्बंध का क्या होगा वहा की BNP पाटी चीन का समर्थन करती है तथा इडिया आउट अभियान को चला रही थी वो सता मे आती है तो उससे रिश्ते कैसे रहेगे यह मुद्दे भारत को चितित कर रहे हैं|


हसीना सरकार के नेतृत्व में भारत  बांग्लादेश के रिश्तों में जो मधुरता आयी थी उसने इस साल अपने दस वर्ष पूरे करने वाली भारत की ‘नेबरहुड फ़र्स्ट’ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीतियों की सफलता में भी बड़ा योगदान दिया था. हालांकि, हसीना की विदाई से इस ‘स्वर्णिम अध्याय’ का भले ही समापन हो गया है फिर भी एक ऐसी हक़ीक़त है जो बदलने वाली नहीं है भारत बांग्लादेश की सबसे लंबी सीमा  जिसकी वजह से दोनों देश एक दूसरे के क़ुदरती साझेदार रहेंगे. क्योंकि न केवल दोनों की सरहदें एक दूसरे से मिलती हैं. बल्कि दोनों देशों के बीच मज़बूत सांस्कृतिक संबंध और भविष्य भी साझा हैं. ऐसे में आज जब भारत और बांग्लादेश अपने रिश्तों के नए दौर में दाख़िल हो रहे तो उनके बीच शांतिपूर्ण  सह-अस्तित्व और सहयोग और भी ज़रूरी  है


पाकिस्तान

Data = -0.2% जीडीपी ग्रोथ रेट, 341 अरब डालर जीडीपी,24 करोड़ जनसंख्या, 1,407 डालर प्रति व्यक्ति आय

संकट

2024 के आम चुनाव के बाद पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के शहनवाज शरीफ गठबंधन सरकार के प्रधानमंत्री बने। विदेशी कर्ज के बोझ और महंगाई की वजह से पाकिस्तान आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की लोकप्रियता और आर्थिक संकट मौजूदा सरकार की स्थिरता के लिए कभी भी खतरा बन सकते हैं।

भारत के लिए चिंता

• पाकिस्तानी आतंकी जम्मू को लगातार निशाना बना रहे हैं। इससे पता चलता है कि पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को बाधित करने की रणनीति पर काम कर रहा है।

• पाकिस्तान वित्तीय मदद के लिए पूरी तरह से चीन पर निर्भर हो गया है। ऐसे में चीन आर्थिक रूप से बदहाल पाकिस्तान को मोहरा बना कर भारत के सुरक्षा बलों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकता है।


नेपाल

Data =
0.8% जीडीपी ग्रोथ रेट, 1,320 डालर प्रति व्यक्ति आय, 41 अरब डालर जीडीपी, 3.1 करोड़ जनसंख्या

संकट : 

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी के केपी शर्मा ओली 14 जुलाई को प्रधानमंत्री बने हैं। ओली को चीन समर्थक माना जाता है। भारत समर्थक नेपाली कांग्रेस गठबंधन सरकार में शामिल है।

भारत की चिंता

नेपाल ने कालापानी, लिंपियाधुरा और लिपुलेख को नक्शे में नेपाली क्षेत्र के तौर पर दिखाया है।
चीन भारत को पीछे छोड़ कर नेपाल में सबसे बड़ा विदेशी निवेशक बन गया है।

श्रीलंका

Data
-2.3% जीडीपी ग्रोथ रेट, 84.4 अरब डालर जीडीपी, 3,830 डालर प्रति व्यक्ति आय, 2.2 करोड़ जनसंख्या

संकट: 

श्रीलंका ने 2022 में गंभीर आर्थिक संकट का सामना किया है। इसकी वजह से राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे सत्ता से बाहर हो गए। उनके उत्तराधिकारी रानिल विक्रमसिंधे ने अर्थव्यवस्था के मोर्च पर सुधार किया है। लेकिन आगामी चुनाव श्रीलंका के लिए विभाजनकारी साबित हो सकते हैं।

भारत की चिंता

• श्रीलंका में गंभीर आर्थिक संकट के दौरान भारत की भूमिका को सराहा गया था। लेकिन श्रीलंका में चीन का प्रभाव अब भी बना हुआ है।

• चुनाव के बाद श्रीलंका में ऐसी राजनीतिक ताकतों की वापसी हो सकती है, जो भारत के हितों में बाधक बन सकती हैं।


मालदीव

Data =

4.4% जीडीपी ग्रोथ रेट, 6.7 अरब डालर जीडीपी, 12,667 डालर प्रति व्यक्ति आय, 5 लाख जनसंख्या

संकट : चीन समर्थक मोहम्मद मुइज्जू इंडिया आउट नारे पर चुनाव जीत कर नवंबर 2023 में राष्ट्रपति बने हैं। मोइज्जू को चीन का समर्थक माना जाता है। उनके कार्यकाल में ऐसी परियोजनाएं अटक सकती हैं, जिन पर भारत काम कर रहा है। इसके अलावा चीन के प्रभाव में मालदीव के साथ पहले हो चुके समझौतों को भी रद किया जा सकता है। इससे मालदीव में भारत के रणनीतिक हित प्रभावित हो सकते हैं।

भारत की चिंता

• मुइज्जू ने चीन के साथ 20 समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे खाद्य आयात, स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यापार के लिए भारत पर मालदीव की निर्भरता कम होगी।

• चीन मालदीव में नौसैनिक अड्डा बनाना चाहता है। अगर ऐसा होता है तो यह भारत सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करेगा।

म्यांमार

2.5% जीडीपी ग्रोथ रेट, 1,190 डालर प्रति व्यक्ति आय, 64.5 अरब डालर जीडीपी, 5.42 करोड़ जनसंख्या

संकट

फरवरी, 2021 में सेना ने आंग सान सू की को सत्ता से हटा दिया। सैन्य शासक मिन आंग ह्लाइंग के नेतृत्व में म्यांमार गृहयुद्ध का सामना कर रहा है। 50% हिस्से पर विद्रोहियों का हो गया है नियंत्रण।

भारत की चिंता

 म्यांमार में जारी गृहयुद्ध भारत के कलादान मल्टीमा डल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट को प्रभावित कर रहा है। इस प्रोजेक्ट का मकसद उत्तर-पूर्व भारत को विकसित बनाना है।

गृहयुद्ध की वजह से म्यांमार के करीब 50,000 नागरिक भारत आ चुके हैं। आशंका है कि उत्तर पूर्व के आतंकी समूह फिर से संगठित हो सकते हैं।

चीन

Data=

5.2% जीडीपी ग्रोथ रेट, 17.7 लाख करोड़ डालर GDP, 12,614 डालर प्रति व्यक्ति आय, 140 करोड़ जनसंख्या

संकट: 

2020 में गलवन में भारत और चीन की सेनाओं के बीच संघर्ष हुआ। इसके बाद से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दोनों देशों की सेनाएं तैनात हैं, गतिरोध बना हुआ है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की नीतियां आक्रामक हैं। इससे दोनों देशों के बीच हालात काफी जटिल हो गए हैं।

भारत की चिंता

• चीन-रूस की 'असीमित मित्रता' भारत के सुरक्षा हितों को खतरे में डाल सकती है। चीन भारत के सीमा पर अपने बेस और पोजीशन को मजबूत कर रहा है।

• चीन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के जरिये दक्षिण एशिया में प्रभाव बढ़ा रहा है। वह भारत को चारों तरफ से घेरने की रणनीति पर काम कर रहा है

अभ्यास प्रश्न : GS 3

1. क्या भारत अस्थिर और कमजोर अर्थव्यवस्था वाले पड़ोसी देशों से घिरा हुआ है? विश्लेषण कीजिए। (50 शब्द)

2. चीन एशिया में संभावित सैन्य शक्ति स्थिति विकसित करने के लिये अपने आर्थिक संबंधों और सकारात्मक व्यापार अधिशेष का उपयोग उपकरण के रूप में कर रहा है"। इस कथन के आलोक में भारत पर उसके पड़ोसी देश के रूप में इसके प्रभाव की चर्चा कीजिये। (upsc 2017)(100शब्द)

Source : जागरण रिसर्च , PIB , Indian express

One liner snap shots

ओलम्पिक ऑर्डर: 

हाल ही में अभिनव बिंद्रा को दिया गया है,  यह अवार्ड पाने वाले अभिनव दूसरे भारतीय है! इससे पहले दिवंगत प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी को यह सम्मान दिया जा चुका है!


हाल ही मे चल रहे पेरिस ऑलम्पिक में भारतीयों ने कुल 6 पदक जीते है! जिनमें पांच कांस्य और एक रजत है!

समापन में ध्वज वाहक मनु भाकर और पी आर श्रीजेश बने।

विश्व बैंक की लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स (Logistics Performance Index) 2023:-

भारत की रैंक - 38th
कुल देश – 139
1st  – सिंगापुर
2nd – फिनलैंड
3rd – जर्मनी
Last – लिबिया

🔰 काकोरी ट्रैन क्रांति 

✅ कब- 9 अगस्त 1925
✅ 4600 रूपये ट्रैन से लूटे गये थे।
✅ इस घटना के बाद रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकुल्ला खां, रोशनसिंह एवं राजेंद्रनाथ लाहिड़ी को फांसी की सजा हुई थी।
✅ सचिन्द्र सान्याल एवं सचिन्द्र बख्शी को काले पानी की सजा हुई थी।
✅ काकोरी ट्रेन कांड अब ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के नाम से जाना जाता हैं।


🔰 मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

✅ शुभारम्भ - 30 जून 2024
✅ स्थान - कृषि उपज मंडी, टोंक
✅ उद्घाटनकर्ता- CMभजनलाल शर्मा

✅ इस योजना के तहत प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 6 हजार रूपये  की राशि के साथ ही, तीन किस्तों में 2 हजार रूपये अतिरिक्त दिए जाएंगे  -
👉 प्रथम किस्त - 1000 ₹
👉 द्वितीय किस्त - 500 ₹
👉 तीसरी किस्त -  500 ₹

▪️राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला 

• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति दो दिवसीय यात्रा पर फिजी गई हुई हैं।

• यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इस द्वीप समूह राष्ट्र की पहली यात्रा है

• विदेश मंत्रालय के अनुसार, फिजी की अपनी यात्रा के बाद, मुर्मू न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की यात्रा करेंगी।

• राष्ट्रपति की छह दिवसीय तीन देशों की यात्रा का उद्देश्य भारत की 'एक्ट ईस्ट' पॉलिसी को आगे बढ़ाना है।

• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी 2023 में इस सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

• फिजी दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया मे एक द्वीप देश है।


🔰 राजस्थान अक्षय ऊर्जा बिजनेस प्रमोशन सम्मेलन-2024 

✅ इस सम्मेलन का आयोजन 8अगस्त 2024 को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में हुआ।

✅ राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम (RVUN) एवं गेल इंडिया के बीच 4200 करोड़ रूपये के एमओयू हुए।

✅ इस एमओयू के तहत गेल इंडिया द्वारा धौलपुर में  330 मेगावाट एवं रामगढ़ में स्थापित 270.5 मेगावाट गैस आधारित बिजली संयंत्रों को उचित दर पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

✅ इसके साथ ही 750 मेगावाट सौर ऊर्जा एवं 250 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित हो सकेगी।

✅ स्त्रोत - सुजस बुलेटिन


मुख्यमंत्री ने अमृता देवी विश्नोई स्मृति पुरस्कार से किया सम्मानित

👉वन विकास एवं वन्यजीव सुरक्षा श्रेणी में - उदयपुर की सती की चोरी वन सुरक्षा एवं प्रंबंध समिति को वर्ष 2020 के लिए पुरस्कृत किया गया। 

👉वन विकास, संरक्षण एवं वन सुरक्षा श्रेणी में - 
1.श्री नारायण लाल कुमावत (वर्ष 2019), 
2.राजसमंद के श्री श्याम सुन्दर पालीवाल (वर्ष 2020), 
3.सीकर की सुश्री अभिलाषा व भरतपुर के श्री बच्चू सिंह वर्मा (वर्ष 2021) 
4.कोटा के श्री पवन कुमार जैन (वर्ष 2022) 

👉वन्यजीव संरक्षण एवं सुरक्षा श्रेणी में 

1.नागौर के श्री गजेन्द्र सिंह मांझी (वर्ष-2020), 
2.उदयपुर के श्री पदम सिंह राठौर (वर्ष 2021) 
3.जयपुर के श्री मोहित शर्मा व सुश्री दिव्या शर्मा (वर्ष 2022) को संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया।


गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी की अब अधिकृत निजी केन्द्रों पर भी निःशुल्क सेवा (MAA वाउचर योजना)


एक पेड़ मां के नाम

हरियाली तीज पर राजस्थान ने एक ही दिन में लगाएं 1 करोड़ पौधे, बनाया विश्व रिकॉर्ड।

बजट 2024-25 में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान के माध्यम से हर परिवार को जोड़ते हुए 7 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य।

सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम (राज्य स्तर से ग्राम स्तर तक होगा वृक्षारोपण कार्यक्रम)


चलते-चलते paris olympics 2024 पर एक नजर

26 जुलाई को शुरू हुए पेरिस ओलिंपिक का रविवार को समापन हो गया। 10 हजार से ज्यादा एथलीटों ने दो हफ्ते से ज्यादा चले 32 खेलों की 329 पदक स्पर्धाओं में दम दिखाया। 2021टोक्यो ओलिंपिक में एक स्वर्ण सहित सात पदक जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीट पेरिस में भी नया इतिहास रचने उतरे थे, पर उनका अभियान एक रजत और पांच कांस्य पदक संग समाप्त हुआ। 

140 करोड़ देशवासियों को पेरिस में कम से कम 10 पदक जीतने की आशा थी। उम्मीद टूटने के बीच कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन लंबे समय तक याद रहेगा।

पेरिस में भारत के पदक विजेता

1 नीरज चोपड़ा (भाला फेंक) - रजत

2 मनु भाकर (निशानेबाजी) - कांस्य

3 सरबजोत, मनु (निशानेबाजी) - कांस्य

4 स्वप्निल कुसाले (निशानेबाजी) - कांस्य

5 अमन सहरावत (कुश्ती) - कांस्य

6 भारतीय हाकी टीम -  कांस्य

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!