Daily answer writing practice for 2024

Behavior



1. कोबासा के अनुसार वे व्यक्ति जिनमें उच्च स्तर के दबाव लेकिन निम्न स्तर के रोग होते हैं, में कौन कौन से गुण पाये जाते है? (20 words)

 उत्तरः 

ऐसे व्यक्तियों में तीन गुण पाये जाते है जिन्हें 'दृढ़ता' नामक विशेषक के रूप में जाना जाता है।

1 प्रतिवद्धता
2 चुनौती
3 नियंत्रण

Daily answer writing practice for 2024


2. व्यक्तित्व मूल्यांकन की "व्यवहारपरक विश्लेषण विधि" पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए।(50 Words)

उत्तरः 

विभिन्न स्थितियों में व्यक्ति का व्यवहार उसके व्यक्तित्व के बारे में सार्थक सूचनाएँ प्रदान करता है। इसी आधार पर व्यवहारपरक विश्लेषण मापन विधियां (साक्षात्कार, प्रेक्षण और स्थितिपरक परीक्षण) व्यक्ति के व्यक्तित्व का अध्ययन करती है।

①• साक्षात्कार    

मूल्यांकन के उद्देश्य तथा लक्ष्य के आधार पर साक्षात्कार दो प्रकार के हो सकते हैं असंचरित (प्रयोज्य से पूछे गए प्रश्नों के उत्तरों के आधार पर व्यक्तित्व का अध्ययन), संचरित (व्यक्तियों के व्यक्तित्व की वस्तुनिष्ठ तुलना करने के लिए निश्चित प्रक्रिया के तहत अत्यंत विशिष्ट प्रकार के प्रश्नों का पूछा जाना)

② प्रेक्षण 

किसी व्यक्ति के व्यवहार, उसके हाव-भाव व शारीरिक भाषा को देखकर उसके व्यक्तित्व का मूल्यांकन।

3  स्थितिपरक परीक्षण 

विशेष परिस्थिति में व्यक्ति के व्यवहार का अध्ययन किया जाता है। जैसे अत्यधिक दवाव की स्थिति में व्यक्ति का व्यवहार देखकर उसके क्रोधी होने अथवा धैर्यवान होने का पता लगाया जाता है।



Sport's And Yoga




1. ग्रीनस्टिक फ्रैक्चर व कमिन्यूट फ्रैक्चर में अंतर बताइयें- (20 words)

Answer

ग्रीनस्टिक फ्रैक्चरः- 

यह अधूरा फ्रैक्चर होता है क्योंकि हड्‌डी टूटती नहीं सिर्फ मुड़ जाती है।

कमिन्यूट फ्रैक्चरः- 

इस फ्रैक्चर में हड्डी कई टुकड़ों में टूट जाती है।


2. योग, भारत की सांस्कृतिक विरासत है।" स्पष्ट कीजिए।(50 Words)

उत्तर- 

भारत में प्राचीनकालिन साक्ष्यों से स्पष्ट होता हैं कि योग भारत की सांस्कृति विरासत हैं। योग के संदर्भ में पूर्व वैदिक काल (सिंधु घाटी सभ्यता) के स्थलो की खुदाई में यौगिक आसनों की बनी मूर्तियां मिली हैं जिनसे प्रतीत होता हैं कि उस समय योग प्रचलित था। वैदिक काल (ऋग्वेद) में 'युनजते' का प्रयोग हुआ है जिसके अनुसार ज्ञानेन्द्रियों पर नियंत्रण योग के द्वारा संभव हैं तथा उपनिषदों में भी विभिन्न यौगिक अभ्यासों तथा उनके प्रभावो का वर्णन हैद्य काव्य काल में महाभारत, रामायण जैसे महाकाव्यों में योग की महता को बताया गया हैं, 


सूत्र काल में पतंजलि ने योग के आधुनिक साहित्य योग सूत्र की रचना की थी तो मध्य काल में नाथ व भक्ति पंथ में योग का उल्लेख मिलता है। वर्तमान में देश के विभिन्न योग गुरूओं व भारत सरकार ने देश विदेश योग को प्रसारित किया है।



Law



1. अमल-दरामद (20 Words)


उत्तर :

जब किसी न्यायालय के आदेश या नामान्तरण प्रपत्र पर अंकित आदेश के द्वारा, मौजूदा भू-राजस्व रिकॉर्ड में इन्द्राज किया जाता है, तो उसे अमल दरामद की कार्यवाही कहते हैं।



2 राजस्थान काश्तकारी अधिनियम 1955 के अनुसार 'काश्तकारी का सम्पर्क' का तात्पर्य उल्लेखित कीजिए- (50 Words)

उत्तर : 

राजस्थान काश्तकारी अधिनियम की धारा 55 से 58 के अनुसार, कोई अधिकारी जो किसी पट्टे के द्वारा भूमि पर कब्जा रखने के लिये उत्तरदायी है, के द्वारा कब्जा छोड़ने का एक पत्र तहसीलदार अथवा नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा प्रमाणीकृत किया गया हो, के समर्पण करने से है।

भूमि पर कब्जे का त्याग करना, ऐसा त्याग स्वेच्छापूर्ण होना चाहिए।

ऐसा त्याग उस प्रपत्र के माध्यम से होना चाहिए जिसे तहसीलदार अथवा नगरपालिका के अध्यक्ष के द्वारा प्रस्तावित किया गया था।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!