Ras Mains Answer Writing Day 13 Model Answer Key

Day 13  Monday



1 कॉलविन के अनुसार अधिगम क्या हैं ? 20W

उत्तर

कॉलविन " पहले से निर्मित व्यवहार में अनुभवों द्वारा हुए परिवर्तन को अधिगम कहते है।"


Ras Mains Answer Writing Day 13  Model Answer Key
Day 13


2 संप्रत्यय अधिगम (Concept Learning) से आप क्या समझते हैं उदहारण सहित समझाइए। 50 W

उत्तर

सप्रत्यय अधिगम (concept learning):-


संप्रत्ययों को सीखना घटनाओं और वस्तुओं की श्रेणियों को विकसित करने के संबंध में है। सप्रत्यय के अंतर्गत एक साथ बहुत सीं वस्तुए आती है।


सप्रत्यय अमूर्त तथा मूर्त भी हो सकते है जैसे स्वतंत्रता, प्रेम तथा लोकतंत्र अमूर्त संप्रत्यय है और गाय, मेज, बालक आदि मूर्त संप्रत्यय है।


उदाहरण- सभी प्रकार की मेजों के लिए मेज और बालकों के लिए बालक शब्द का प्रयोग करते है।

संप्रत्यय अधिगम विश्व की जटिलताओं को कम करने में मदद करता है।



3  प्रशिक्षण की कोई 6 विधियां बताइए ? 20 W

उत्तर


(i) कक्षा-कक्ष सम्मेलन


(ii) शिक्षण (कोचिंग)


(ii) चलचित्र


(iii) संयुक्त प्रशिक्षण परियोजना /


(iii) समस्यात्मक अध्ययन (केस स्टडी)


 (1V) इंटर्नशिप प्रशिक्षण


(v) कम्प्यूटर प्रतिमान


(vi) कार्य-स्थान चक्रण


(V11)प्रकोष्ठ प्रशिक्षण



4  किसी भी संगठन में प्रशिक्षण की क्या भूमिका हैं ? 50W

उत्तर

प्रशिक्षण की आवश्यकता


प्राचीन समय में कार्य सरल प्रकृति में थे तथा कार्मिक तकनीकी परिवर्तनों से बहुत कम मात्रा में प्रभावित होते थे, तब कर्मचारियों को अपनी कुशलता बढ़ाने अथवा कौशल परिवर्तन की आवश्यकता कम पड़ती थी। किन्तु पिछले वर्षों में हमारे उच्च आधुनिक तथा जटिल समाज में बड़ी तेजी से परिवर्तन हुए हैं जिनके कारण संगठनों पर दबाव बढ़ता जा रहा है इसलिए इन परिवर्तनों के अनुकूल संगठन को बनाने एवं कार्यों की पूर्ति के लिए कर्मचारियों के प्रशिक्षण का महत्व भी बढ़ गया है।


प्रशिक्षण , संगठन तथा कर्मचारी दोनों के लिए ही सहायक है -


(A) प्रशिक्षण से संगठन को लाभ :-


(i) प्रशिक्षण द्वारा कर्मचारी की दक्षता को बढ़ाकर उत्पाद की गुणवत्ता को बढ़ाया जा सकता है।


(ii) प्रशिक्षण एक अधिगम (सीखने की प्रक्रिया) प्रक्रिया है जो कर्मचारी द्वारा गलती की पुनरावृत्ति को कम करती है जिसके कारण पैसा तथा प्रयास दोनों का ही नुकसान कम होता है।


(iii) प्रशिक्षण व्यक्ति को संसाधनों एवं उपकरणों के बेहतर एवं किफायती उपयोग की जानकारी देता है। जिससे दुर्घटना एवं मशीन खराब होने की दर कम होती है, जिससे प्रति इकाई उत्पाद लागत में कमी आती हैं। (iv) यदि कर्मचारी अच्छी तरह से प्रशिक्षित हैं तो उनके कार्यों के निरीक्षण की कम आवश्यकता होती है।


(v) प्रशिक्षण से भविष्य के प्रबंधकों को तैयार किया जाता हैं जो आपातकाल के समय स्थिति को सफलतापूर्वक संभाल सकते हैं।


(vi) प्रशिक्षण, तेजी से परिवर्तित होते तकनीकी तथा आर्थिक वातावरण से भी प्रभावपूर्ण प्रतिक्रिया प्राप्त करने में सहायक है।


(B) प्रशिक्षण से कर्मचारियों को लाभ :-


(i) प्रशिक्षण के द्वारा कर्मचारी नए ज्ञान एवं कार्य दक्षता को ग्रहण करता हैं जिससे उसके बाजार मूल्य एवं आय शक्ति में वृद्धि होती है।


(ii) प्रशिक्षण, कर्मचारियों को अधिक कुशल बनाता है ताकि वह मशीनों को कुशलतापूर्वक संभाल सकें तथा दुर्घटनाओं से स्वयं का बचाव कर सके।


(iii) प्रशिक्षण, कर्मचारियों के संतोष तथा मनोबल को बढ़ाता है।


(iv) प्रशिक्षण द्वारा कर्मचारी में उन योग्यताओं को उत्पन्न किया जाता है जिनके आधार पर उन्हें और अधिक जिम्मेदारी वाले पदों पर पदोन्नत किया जा सकता है।



5. बौद्धिक संपदा अधिकार क्या हैं ? 20W

उत्तर

बौद्धिक सम्पदा अधिकार अन्य सम्पत्ति अधिकार (Property Pights) की तरह ही है जो व्यक्तियों (अविष्कारक / निर्माता) को उनके बौद्धिक सृजन के लिए प्रदान किये जाते है। 

ये रचनाकार को एक निश्चित समय के लिए उसकी रचना के इस्तेमाल का अधिकार प्रदान करते है।



2  पेटेंट को परिभाषित करते हुए इसके प्रकारों को संक्षिप्त में लिखिए। 50W

उत्तर

यह एक अनन्य महिधकार है जो किती उत्पान वा प्रिक्रिया के अविष्कार के लिए प्रदान किया जाता है जो कुछ नया करने का तरीका बनाता है या किसी समस्या का नया तकनीकी समाधान बताता है।


शर्ते

नवीनता मौलिकता का होना आवश्यक । भारत में पेटेंट अधि- 1970 के द्वारा विनियमित होते हैं, जो 2005 के TRIPS के अनुपालन हेतु संशोधित किया गया। 


पेटेंट सामान्यतः 20 वर्षों के लिए दिये जाते है।


1 उपयोगिता पेटेंट : उत्पादन की नवीन प्रिक्रिया का पेटेन्ट 


पादप पेटेन्ट : पादप एवं उसके नवउत्पाद पर पेटेन्ट ।


डिजाइन पेटेंट : नव एवं मौलिक डिजाइन के संबंध में। 


जैव पेटेंट : जैविक पदार्थो एवं उनसे संबंधित उत्पादों का पेटेंट


Read Also :  Ras Mains Answer Writing Day 11/12  Model Answer Key


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!