Ras Mains Answer Writing Day 5 Model Answer Key

Day 5  Friday



1 डाना जोहर व इयान मार्शल के अनुसार आध्यात्मिक बुद्धि क्या हैं ? 20 w

उत्तर

इसके प्रतिपादन का श्रेय (डाना जोहर व इयान मार्शल को जाता है।

उन्होंने अपनी पुस्तक 'रीवायरिंग द कॉरपोरेट ब्रेन' में आध्यात्मिक बुद्धि का विचार प्रस्तुत किया था। इनका मानना था कि आध्यात्मिक लब्धि (स्प्रिच्युल क्योंशंट SQ) ही मानव प्रतिभा का अंतिम सत्य है।


डाना जोहर के अनुसार आध्यात्मिक बुद्धि ही ऐसी क्षमता है जो मानव को दूसरे प्राणियों से अलग करती है तथा जिसके माध्यम से हम अर्थ एवं मूल्य की समस्याओं से निपटते हैं एवं उनका समाधान ढूँढ़ते हैं, हम अपने कार्यों एवं जीवन को एक व्यापक, समृद्ध एवं अर्थ प्रदायी संदर्भों में रखते हैं, तथा जिसके फलस्वरूप हम यह मूल्यांकित करते हैं कि कौनसा कार्य अथवा जीवन-पक्ष दूसरों के सापेक्ष अधिक सार्थक एवं महत्त्वपूर्ण हैं।


Ras Mains Answer Writing Day 5  Model Answer Key
Day 5


Note :  

सिंही विगल्सवर्थ के अनुसार "परिस्थितियों की परवाह किए बिना आंतरिक व बाहरी शांति बनाए रखते हुए ज्ञान व करुणा के साथ कार्य करने की क्षमता, आध्यात्मिक बुद्धि है। विगल्सवर्थ ने आध्यात्मिक बुद्धि के मापन के लिए SQ21 Model दिया।



2 आध्यात्मिक बुद्धियुक्त व्यक्तियों की विशेषताओं को सूचीबद्ध कीजिए।. 50 W

उत्तर

आध्यात्मिक बुद्धियुक्त व्यक्तियों की विशेषताएं :


आध्यात्मिक बुद्धि प्रधान व्यक्तियों में अग्र सोच होती है इसलिए वे घटित होने वाली घटनाओं एवं संभावनाओं का पूर्व में ही अनुमान लगा लेते हैं। आध्यात्मिक बुद्धि युक्त व्यक्ति में सामान्यतः निम्नलिखित विशेषताएं होती है-


1 वे सक्रिय तथा स्वं अनुकूलित होते हैं, उनमें नम्रता होती है।


2  उनमें उच्च स्व-जागरूकता होती है।


3  प्रतिकूलताओं से मुकाबला करने की शक्ति होती है।


4 वे अनावश्यक व्यवधानों तथा नुकसान से व्यथित नहीं होते हैं।


5 दूरदृष्टि तथा उच्च मूल्यों से सदैव प्रेरित होते हैं।


6 विविध घटनाओं एवं प्रसंगों को जोडने की योग्यता रखते है।


7 क्यों और कैसे सोचने तथा उत्तर निकालने की प्रबल प्रवृत्ति रखते हैं।



3  'अभिवृति' को परिभाषित कीजिए। 20 w

उत्तर

अभिवृत्ति सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण वस्तुओं, समूहों, घटनाओं या प्रतीकों के प्रति विश्वास, भावनाओं और मूल्यांकन का एक अपेक्षाकृत स्थायी संगठन है।


सरल शब्दों में -


एक अभिवृत्ति किसी व्यक्ति के चीजों को देखने के दृष्टिकोण या किसी व्यक्ति के दृष्टिकोण को संदर्भित करती है।


अभिवृत्ति को एक व्यक्ति की मन की स्थिति के रूप में भी वर्णित किया जा सकता है जो उन्हें पूर्व निर्धारित तरीके से कार्य करने के लिए तैयार करता है। अभिवृत्ति एक अधिग्रहीत (acquired) भावना है।


अभिवृत्ति लोगों, विशिष्ट विचारों, या किसी व्यक्ति द्वारा धारण की गई स्थितियों के बारे में विश्वास और भावना का एक सामूहिक समूह है।



4  अभिवृति के घटकों का संक्षिप्त परिचय देते हुए अभिवृत्ति के कार्यात्मक सिद्धांत को समझाइए। 50 W

उत्तर


1. संज्ञानात्मक घटक :-


विश्वास उपभोक्ता अभिवृत्ति का अमूर्त तत्व हैं। अभिवृत्ति का संज्ञानात्मक घटक मूल्य से जुड़ा हुआ है। इसमें विचार, विश्वास और अन्य विवरण शामिल होते हैं जिन पर किसी व्यक्ति की आस्था हो सकती है।


विपणक ब्रांड के संबंध में अभिवृत्ति अनुकूल विश्वास को प्रभावित करती हैं। सकारात्मक ब्रांड संघों द्वारा ब्रांड इक्विटी को बढ़ाया जाता है, जिसे कई रणनीतियों के माध्यम से हासिल किया जाता है। 


2. प्रभावी घटक


भावात्मक हिस्सा उपभोक्ता अभिवृत्ति का महत्त्वपूर्ण घटक है अभिवृत्ति का यह घटक किसी अन्य व्यक्ति के बारे में एक व्यक्ति की भावनाओं से जुड़ा होता है। ये भावनाएँ तटस्थ, नकारात्मक या सकारात्मक हो सकती हैं। निम्नलिखित अनुसंधान मॉडल भावात्मक प्रतिक्रिया निर्धारकों का वर्णन करते हैं:


विश्वास महत्व मॉडल यह मॉडल विभिन्न प्रतिस्पर्धी ब्रांडों में भावात्मक प्रतिक्रियाओं की जांच करता है।


अभिवृत्ति का कार्यात्मक सिद्धांत :


यह सिद्धांत यह बताता है कि उपभोक्ता चार मूल्य अभिव्यक्ति, पूर्व ज्ञान का अनुप्रयोग, समायोजन, और अहं रक्षा आदि आयामों के आधार पर खरीदारी करते हैं। 


फिशबीन मॉडल: यह मॉडल उपभोक्ता मूल्यांकनों और विश्वासों की भावात्मक प्रतिक्रिया से संबंधित है। यदि विश्वास वांछनीय और मजबूत हैं तो प्रभावी प्रतिक्रियाएं भी सकारात्मक होती हैं।


3. व्यवहार घटक


इरादा उपभोक्ता अभिवृत्ति का व्यवहारिक घटक है। व्यवहारिक भाग कुछ स्थितियों या स्थितियों के प्रभाव से जुड़ा होता है जो भावात्मक और संज्ञानात्मक घटकों के आधार पर व्यक्तिगत व्यवहार की ओर ले जाता है।



5  सैविनी के अनुसार 'कब्जा' क्या है ? 20 w

उत्तर

सैविनी के अनुसार कब्जाधारी अपने भौतिक बल के आधार पर अन्य वाक्तियों को कळनाधीन वस्तु के उपयोग से वंचित रखता है।


6  सामंड का कब्ज़ा सिद्धांत पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।  50 W

उत्तर

सामण्ड का कब्जा सिद्धांत सामण्ड ने सम्पति ; वस्तु के प्रकार के आधार पर कब्जे को परिभाषित किया जिनके अनुसार मूर्त सम्पतियों पर व्यक्ति का भौतिक नियंत्रण सिद्ध हो सकता है परन्तु अमूर्त सम्पतियों जैसे ख्याति, पेटेन्ट, कॉपीराइट १८ पर भौतिक नियंत्रण न होते हुए कब्जाधारी का कब्जा रहता है।


अर्थात धारणाशय एवं व्यक्ति व वस्तु के मध्य निरन्तर सम्बन्ध ही कब्जा सिद्ध करता है।


Read Also :  Ras Mains Answer Writing Day 4  Model Answer Key


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!