Ras Mains Answer Writing Day 15 Model Answer Key

Day 15  Wednesday



1 FiTS के अनुसार कौशल अधिगम के कोई 3 चरण बताइए। 20 W

उत्तर

Fits के अनुसार कौशल अधिगम के तीन चरण है-


1. संज्ञानात्मकः निर्देशों को समझना तथा याद रखना तथा चेतना में रखना


2. साहचर्यात्मकः- इसमें प्राप्त सूचनाओं तथा उद्दीपकों को उपयुक्त अनुक्रियाओं से जोड़ना पड़ता है।


इसमें बाह्य कारकों की बाधाओं में कमी आती है व कौशलपूर्ण निष्पादन 


3. स्वायतः स्वचालित हो जाता है।


Day 15


2 एंडरसन की सम्बन्धात्मक एव विश्लेषणात्मक शैली में मूल अंतर क्या हैं ? 50W

उत्तर

एन्डरसन ने अधिगम की विश्लेषणात्मक शैली तथा संबंधात्मक शैली में विभेद किया।


संबंधात्मक शैली वाले व्यक्ति एक सम्पूर्ण इकाई के रूप में प्रदर्शित सामग्री का अधिगम सबरने अच्छी तरह से करते है। वे इकाई के अंशों को संपूर्ण के साथ उनके संबंध के आधार पर ही समझते है।


विश्लेषणात्मक शैलीः व्यक्ति जब अधिगम सुगमता से करता है जब सूचनाएँ एक-एक सोपान करके संचयी अनक्रमिक प्रतिरूप में प्रस्तुत की जाती है।


3 शिक्षा प्रबन्धन से आप क्या समझते है ? 20W

उत्तर

शैक्षिक प्रबंधन वह प्रक्रिया है जिसमें प्रबंधक अन्य लोगों के साथ सहयोग व समन्वय का वातावरण बनाते हुए शिक्षण संस्थान में निर्धारित उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु शैक्षिक व सह-शैक्षिक क्रियाओं/गतिविधियों का संगठन व संचालन करता है तथा शैक्षिक कार्यक्रमों को संचालित करने के लिए मानवीय तथा भौतिक संसाधनों का कार्यकुशलता व प्रभावशीलता से उपयोग करते हैं।


4 शिक्षा प्रबन्धन प्रक्रिया के प्रमुख तत्वों का वर्णन कीजिए। 50W

 उत्तर

शैक्षिक प्रबंध प्रक्रिया के तत्व कार्य


1. नियोजन


2. नियंत्रण


3. संगठन


4.नियुक्तिकरण


5.निर्देशन


6. समन्वय


7. अभिप्ररेण व नवप्रवर्तन इत्यादि



5 महिलाओं की घरेलू हिंसा से सुरक्षा अधिनियम-2005 के अनुसार साझी ग्रहस्थी क्या है ? 20 W

उत्तर

ऐसी गृहस्थी जहाँ व्यथित व्यक्ति रहता है और यह गृहस्थी व्यथित व्यक्ति और प्रतिवादी के संयुक्त स्वामित्व, किरायेदारी या संयुक्त परिवार के अंग के रूप में है।



6 महिलाओं की घरेलू हिंसा से सुरक्षा अधिनियम-2005 के संदर्भ में सरंक्षण अधिकारी के कर्तव्यों का उल्लेख कीजिए। 50 W

उत्तर

1 सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में एक या अधिक संरक्षण अधिकारी नियुक्त किये जाते है।


2 संरक्षण अधिकारी मजिस्ट्रेट को उसके कार्य में सहायता करता है। उत्पीडित महिला द्वारा संरक्षण अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है।


3 वह महिला की शिकायत दर्ज करने में सहायता करता है।


4 वह महिला को चिकित्सा, आश्रय व कानूनी सहायता उपलब्ध करवाता है।


5 वह महिला को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करता है।


6 संरक्षण अधिकारी डोमेस्टिक इंसिडेन्स रिपोर्ट तैयार करता एवं रिपोर्ट की प्रतियों को पुलिस अधिकारी  एवं सेवा प्रदाता को अग्रेषित करता है।


7 मजिस्ट्रेट द्वारा दिए अनुतोष आदेशों की पालना सुनिश्चित करवाना


Read Also :  Ras Mains Answer Writing Day 14  Model Answer Key


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!