Ras Mains Answer Writing Day 16 Model Answer Key

Day 16. Thursday



1 हेल्थकेयर एवं वेलनेस मेनेजमेंट में मुख्य अंतर क्या हैं ?  20W

उत्तर

हेल्थकेयर


हेल्थकेयर से आशय है लोगों में बीमारी, चोट व अन्य शारीरिक और मानसिक दुर्बलताओं की रोकथाम, निदान, उपचार या इलाज के माध्यम से स्वास्थ्य में सुधार करना।


स्वास्थ्य देखभाल (हेल्थकेयर), स्वास्थ्य पेशेवरों व सम्बद्ध स्वास्थ्य क्षेत्रों द्वारा प्रदान की जाती है। इसमें प्राथमिक देखभाल, माध्यमिक देखभाल व तृतीयक देखभाल के साथ-साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रदान करने के कार्य शामिल है।


वेलनेस


यह पूर्णरूप से स्वस्थ्य होने की स्थिति है। जीवन के सभी पहलुओं में संतुलन व सामंजस्य की प्राप्ति करना। स्वास्थ्य कल्याण (स्वस्थता), शारीरिक, सामाजिक, भावनात्मक, बौद्धिक, आध्यात्मिक व पर्यावरणीय स्वास्थ्य के एकीकरण से प्राप्त होती है। यह स्वास्थ्य एवं कुशलता को सुगम बनाने पर बल देती है। कुशलता को बढ़ावा देना चिकित्सकों या औषधियों पर निर्भरता को रोकने के लिए एक दृष्टिकोण है।


स्वास्थ्य कल्याण सम्पूर्ण जीवन चक्र में रोगों, अशक्तता, असुविधा व व्यथा को कम करके जीवन की गुणवता सुधारता है। यह सकारात्मक मानव शक्तियों को बढ़ावा देने के लिए परमावश्यक है, जो सामंजस्य व स्वस्थता के संवर्धन और विकास में सहायता करती है।



2 हेल्थकेयर एवं वेलनेस मेनेजमेंट के प्रमुख घटक एवं उनके कार्यों को लिखिए। 50W

उत्तर


Ras Mains Answer Writing Day 16  Model Answer Key
Day 16


3  स्मृति से आप क्या समझते है ? 20W

उत्तर

स्मृति से तात्पर्य पूर्व अनुभूतियों को मस्तिष्क में इक‌ट्ठा कर रखने की क्षमता से है। स्मृति एक प्रक्रिया है जिसमें तीन स्वतंत्र किंतु अतः संबंधित अवस्थाएँ होती है जो कि कूट संकेतन (encoding), भंडारण (Storage), पुनरूद्धार (Retrieval) है।



4 स्मृति के टवलिंग मॉडल को समझाइए। 50W

उत्तर

टलविंग ने दीर्घकालिक स्मृति का निम्न वर्गीकरण किया।


1. घटनापरक स्मृति (Episodic memory):- 

इसमें जीवन चरित से संबंधित सूचनाए होती है, हमारे निजी जीवन से संबंधित स्मृतियाँ घटनापरक स्मृति बनाती है इसलिए इनका सांवेगिक स्वरूप होता है।


उदाहरण- कक्षा में प्रथम आने पर कैसा लगा था ?


2. आर्थी स्मृति (Semantics memory):- यह सामान्य ज्ञान तथा जागरूकता की स्मृति है। सभी प्रकार के संप्रत्यय, विचार तथा तर्कसंगत नियम आर्थी स्मृति में संचित होते है।


उदाहरणः- अहिंसा का अर्थ, 2+4=6


3. (procedural memory) प्रक्रियामूलक स्मृतिः-


यह उन स्मृतियों से संबंधित है जिसमें कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ कौशल की आवश्यकता होती है।


उदाहरणः- साइकिल चलाना, बॉस्केटबाल योजना



5. कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से सुरक्षा के संदर्भ में लैंगिक उत्पीड़न क्या है ? 20W

उत्तर

लैंगिक उत्पीडन में निम्न अवांछनीय कार्य / व्यवहार सम्मिलित है-


(i) शारीरिक सम्पर्क


(ii) यौन अनुग्रह की माँग


(iii) लैंगिक /अश्लील टिप्पणीयाँ


(iv) अश्लील चित्रण/पोर्न दिखाना


(v) अन्य लैंगिक अश्लील प्रकृति का अवांछनीय शारीरिक, मौखिक या अमौखिक आचरण करना।


(vi) अन्य बातों के साथ निम्न भी यौन उत्पीड़न में सम्मिलित है-


A वर्तमान रोजगार के सम्बन्ध में लाभ पहुँचाने का वादा करना या हानि पहुँचाने की धमकी देना।


B भावी रोजगार के सम्बन्ध में सकारात्मक या नकारात्मक व्यवहार का वादा या धमकी।


C कार्यस्थल पर शत्रुतापूर्ण वातावरण उत्पन्न करना।


D ऐसा व्यवहार जिससे महिला का अपमान होता हो या उसकी सुरक्षा को खतरा उत्पन्न होता हो।


E महिला के काम में रूकावटें पैदा करना।



6  स्थानीय शिकायत समिति (50W)

उत्तर

जिला अधिकारी द्वारा स्थानीय शिकायत समिति का गठन किया जाता है। समिति में 1 अध्यक्ष व 3 सदस्य होते हैं। उस क्षेत्र में महिला अधिकारों के लिए कार्य करने वाली प्रतिष्ठित महिला को समिति का अध्यक्ष बनाया जाता है।


1 सदस्य NGO से होना चाहिए। एक सदस्य स्थानीय महिला कर्मचारियों में से नियुक्त किया जाता है।


समिति में महिलाओं का बहुमत होना आवश्यक है।


समिति में SC/ST / अल्पसंख्यक समुदाय का प्रतिनिधित्व भी सुनिश्चित किया जाता है।


पदेन सदस्य जिले में सामाजिक कल्याण या महिला और बाल विकास से संबंधित अधिकारी।


कर्मचारियों द्वारा शिकायत ICC में की जाती है। लेकिन निम्न परिस्थितियों में शिकायत LCC को की जा सकती है - 


(i) नियोक्ता द्वारा ICC का गठन न किया हो।


(ii) शिकायत नियोक्ता के विरूद्ध हो।


(iii) घरों में काम करने वाली महिलाएँ।


Read Also :  Ras Mains Answer Writing Day 15  Model Answer Key


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!